कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज़ पिछली 2 खुराकों वाली वैक्सीन की ही लगाई जाएगी: सरकार

केंद्र ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज़ उसी वैक्सीन की होगी जिसकी पहली दो खुराक लगाई गई थीं। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल ने कहा, "जिन लोगों ने कोवैक्सीन लगवाई है उन्हें कोवैक्सीन लगेगी। जिन लोगों को कोविशील्ड की दो खुराक लगी हैं, उन्हें कोविशील्ड लगेगी। इसी तरह हम आगे बढ़ रहे हैं।"