केंद्र सरकार ने एक तस्वीर में किए जा रहे उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि जो लोग कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, उनके घरों की बिजली काट दी जाएगी और उनका राशन कार्ड भी ज़ब्त कर लिया जाएगा। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया, "भारत सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।"