कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो पर केरल एचसी ने केंद्र को भेजा नोटिस
कोविड-19 वैक्सीन प्रमाणपत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर केरल हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को उस याचिका पर नोटिस भेजकर जवाब मांगा है जिसमें मांग की गई थी कि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में प्रधानमंत्री की तस्वीर न हो। कोट्टायम निवासी याचिकाकर्ता एम. पीटर ने वर्तमान कोविड-19 वैक्सीन प्रमाणपत्र को नागरिक के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने वाला बताया था।