कोविड-19 संक्रमण के 8,082 नए मामले मुंबई में दर्ज, 90% में कोई लक्षण नहीं

मुंबई (महाराष्ट्र) में सोमवार को कोविड-19 के 8,082 नए मामले सामने आए जिनमें से 90% केस एसिम्पटोमैटिक (बिना लक्षण वाले) हैं। आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण से 2 मरीज़ों की मौत हुई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 37,274 हो गए। वहीं, 622 लोगों के संक्रमण से रिकवर होने के बाद अब तक कुल 7,51,358 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं।