inshorts

कोविड-19 संक्रमित ऐथलीट ने विंटर ओलंपिक्स में मिले भोजन की फोटो की शेयर, कहा- रोज़ रोती हूं

कोविड-19 से संक्रमित रूस की बायथलॉन प्रतिभागी वेलेरिया वासनेत्सोवा ने बीजिंग विंटर ओलंपिक्स में मिलने वाले भोजन की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में शेयर की और बताया कि यह खाने के लायक नहीं है। बकौल वासनेत्सोवा, "मेरा पेट दर्द कर रहा है...मैं कमज़ोर हो गई हूं...मैं चाहती हूं कि यह जल्दी समाप्त हो। मैं रोज़ रोती हूं...मेरी हड्डियां दिखने लगी हैं।"