कोविड-19 संक्रमित हो चुके लोग ओमीक्रॉन से आसानी से फिर संक्रमित हो सकते हैं: डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट पर प्रारंभिक साक्ष्य बताते हैं कि इस वैरिएंट से दोबारा संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है यानी पहले कोविड-19 संक्रमित हो चुके लोग अधिक आसानी से दोबारा संक्रमित हो सकते हैं। बकौल डब्ल्यूएचओ, गंभीर बीमारी और मृत्यु को कम करने के लिए डेल्टा समेत विभिन्न वैरिएंट्स के खिलाफ वैक्सीन ज़रूरी है।