कोविड-19 से जान गंवाने वाले 123 पत्रकारों के परिवारों को ₹6.15 करोड़ की मदद दी गई: सरकार

सरकार ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 से जान गंवाने वाले 123 पत्रकारों के परिवारों को ₹6.15 करोड़ की वित्तीय सहायता दी गई। सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल. मुरूगन ने राज्यसभा में कहा कि कुल 123 प्रस्ताव मिले थे और सभी प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया गया। बकौल मुरूगन, यह सहायता वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 के दौरान दी गई।