कोविड-19 से संक्रमित करीब 900 लोगों को ऑस्ट्रेलिया में दी गई नेगेटिव होने की गलत सूचना

ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 से संक्रमित करीब 900 लोगों को उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव होने की गलत सूचना दे दी गई। सिडपैथ लैब (सिडनी) ने मंगलवार को एक बयान में माफी मांगी और कहा कि 'अभूतपूर्व' संख्या में टेस्ट होने के कारण स्टाफ से गलती हुई। बकौल लैब, टेस्ट की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्वैब की संख्या कम की जाएगी।