ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड रूटीन पीसीआर टेस्ट में कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद सिडनी में होने वाले चौथे ऐशेज़ टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने मिचल मार्श, निक मैडिनसन और जॉश इंग्लिस को बतौर अतिरिक्त खिलाड़ी दल में शामिल किया है। 3-0 की अजेय बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया ने ऐशेज़ अपने पास बरकरार रखी है।