कोविड-19 से संक्रमित हुए केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, अस्पताल में भर्ती

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और कौशांबी (गाज़ियाबाद) के एक अस्पताल में भर्ती हैं। केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्री पांडेय ने सोमवार को ट्वीट किया, "पिछले 2 दिनों से अस्वस्थ था जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई...रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है...अपना ध्यान रखें।"