पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और बालासोर (ओडिशा) से बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। सारंगी ने बताया कि वह डॉक्टरों की सलाह पर भुवनेश्वर एम्स में भर्ती हो रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सारंगी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।