कोविड-19 से संक्रमित हुए बीजेपी सांसद वरुण गांधी, कहा- लक्षण काफी गंभीर

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा है, "पीलीभीत में 3 दिन रहने के बाद मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं और मेरे लक्षण काफी गंभीर हैं।" उन्होंने ट्वीट किया, "हम महामारी की तीसरी लहर और चुनाव प्रचार के बीच में है। चुनाव आयोग को बूस्टर डोज़ के लिए चुनाव कार्यकर्ता और प्रत्याशियों को भी पात्र बनाना चाहिए।"