एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कार्यालय के 68 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। अधिकारी के मुताबिक, 'बृहन्मुंबई महानगरपालिका' (बीएमसी) ने बीकेसी कार्यालय में कार्यरत कुल 235 कर्मचारियों का परीक्षण किया था जिनमें कई अधिकारी भी शामिल हैं...संक्रमित लोगों को होम क्वारंटीन में रहने कहा गया है।