कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों/यूटी में पिछले 24-घंटों में कितने बढ़े सक्रिय मामले?

देश में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 90,928 नए केस मिलने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 2,85,401 हो गए हैं। सरकार के अनुसार, सर्वाधिक प्रभावित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 21,199 मामलों की सर्वाधिक दैनिक वृद्धि दर्ज हुई जबकि दिल्ली में सक्रिय मामलों में 8,418 और पश्चिम बंगाल में 7,567 मामलों की बढ़ोतरी हुई।