कोविशील्ड को मान्यता न देना भेदभावपूर्ण नीति: भारत
भारत सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड को लेकर यूके सरकार के नए नियमों पर कहा है, "कोविशील्ड को मान्यता न देना एक भेदभावपूर्ण नीति है और यह यूके जा रहे हमारे नागरिकों को प्रभावित करती है।" सरकार ने कहा कि यदि इस मुद्दे का समाधान नहीं निकाला जाता है तो 'हमें जैसे को तैसा कार्रवाई करने का अधिकार है'।