दिलीप लूनावत नामक शख्स कोविड-19 की वैक्सीन कोविशील्ड लगवाने के बाद अपनी बेटी डॉक्टर स्नेहल लूनावत की मौत होने पर ₹1,000 करोड़ हर्जाना मांगते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा है। बकौल याचिकाकर्ता, वैक्सीन की सुरक्षा पर झूठे दावे किए गए और स्वास्थ्यकर्मियों को इसे लगवाने को विवश किया गया। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, एसआईआई व अन्य को नोटिस जारी किए हैं।