विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोविड-19 वैक्सीन कार्यक्रम कोवैक्स के तहत 144 गरीब देशों को 1 अरब डोज़ दी गईं हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि गुरुवार तक कोवैक्स के 194 सदस्य देशों में से 36 देशों ने अपनी आबादी के 10% से कम और 88 देशों ने 40% से कम टीकाकरण किया था।