कोवैक्सीन लगे होने के बाद पैरासिटामॉल या पेन किलर्स नहीं लेने की सलाह देते हैं: भारत बायोटेक

भारत बायोटेक ने बुधवार को बताया कि वो कोवैक्सीन लगे होने के बाद पैरासिटामॉल या पेन किलर्स नहीं लेने की सलाह देते हैं। भारत बायोटेक ने बताया, "कुछ टीकाकरण केंद्र बच्चों के लिए कोवैक्सीन के साथ पैरासिटामॉल 500 एमजी की 3 टैबलेट्स लेने की सलाह दे रहे हैं।" बकौल कंपनी, "हमारे क्लीनिकल ट्रायल में 10-20% लोगों में साइड इफेक्ट्स दिखे।"