महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने 'गुजराती-राजस्थानी' वाले बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने बयान जारी कर कहा, "मुंबई के विकास में कुछ समुदायों के योगदान की प्रशंसा करने में संभवत: मेरी ओर से चूक हो गई।" उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र की जनता अपने इस विनम्र राज्य सेवक को क्षमा कर अपनी विशाल हृदयता का परिचय देगी।"