कोस्टा रिका में डीएचएल का एक कार्गो विमान इमरजेंसी लैंडिंग के बाद रनवे पर फिसलकर दो हिस्सों में टूट गया है। डीएचएल ने कहा कि विमान में सवार क्रू सुरक्षित है और एहतियात के तौर पर एक क्रू मेंबर की मेडिकल जांच की जा रही है। दमकल विभाग के मुताबिक, विमान के हाइड्रॉलिक सिस्टम में फेलियर का पता चला था।