भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी20I सीरीज़ से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरन फिंच ने कहा है, "विराट कोहली (भारतीय बल्लेबाज़) को...राइट ऑफ करने के लिए किसी साहसी व्यक्ति की ज़रूरत...पड़ेगी। पिछले 15-वर्षों में उन्होंने दिखाया है...कि वह सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं।" फिंच ने कहा, "वह लाजवाब हैं...और उन्होंने 71 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाए हैं...यह मज़ाक नहीं है।"