कोहली के चेहरे से लग रहा था कि उनको छला गया है: एल्गर के डीआरएस विवाद पर अजमल

पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर सईद अजमल ने केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने का निर्णय डीआरएस से पलटने के विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "विराट कोहली ने बहुत सख्त रिऐक्शन दिया और उनके चेहरे से लग रहा था कि उनको छला गया है...मुझे भी लग रहा है कि यह आउट था।"