भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 79-रन पर आउट होने के बाद इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर का 8 साल पुराना ट्वीट वायरल हो गया। आर्चर ने 1 दिसंबर 2013 को ट्वीट किया था, "किसी तरह शतक बनाना होगा।" कोहली ने नवंबर 2019 में आखिरी बार अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था।