विराट कोहली के बयान 'जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी तो केवल एम.एस. धोनी ने मुझे मेसेज किया था' को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है, "कोहली कौनसा मेसेज चाहते थे?" उन्होंने कहा, "वह प्रोत्साहन का मेसेज चाहते थे? लेकिन कप्तानी छोड़ने के बाद प्रोत्साहन कैसा? वह चैप्टर खत्म हो चुका था...अब सिर्फ क्रिकेटर का चैप्टर खुला है।"