inshorts

कोहली ने आउट होने के बाद अंपायर को घूरते हुए उनके फैसले पर उठाया सवाल, वीडियो वायरल

भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने लेस्टरशायर इलेवन के खिलाफ टूर मैच के दौरान एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने के बाद अंपायर को घूरते हुए उनके फैसले पर सवाल उठाया। वायरल हुए एक वीडियो में कोहली आउट होने के बाद हैरान नज़र आ रहे हैं। 69-गेंद पर 33-रन बनाकर आउट हुए कोहली पविलियन लौटने से पहले अंपायर से सवाल करते दिखे।