'द इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, विराट कोहली ने शुक्रवार को केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ हारने के बाद एक टीम मीटिंग में टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने अपनी टीम के सदस्यों से ड्रेसिंग रूम के बाहर किसी को भी यह खबर नहीं देने को कहा था।