कोहली ने डगआउट में बैठे खिलाड़ियों से खाली स्टेडियम में टीम के लिए ताली बजाने को कहा

केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली डगआउट में बैठे भारतीय खिलाड़ियों से टीम के लिए ताली बजाने को कहते दिख रहे हैं। इसके बाद मोहम्मद सिराज समेत अन्य खिलाड़ी ताली बजाते दिखे। दक्षिण अफ्रीका-भारत टेस्ट सीरीज़ कोविड-19 के कारण स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेली जा रही है।