भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह सेंचुरियन में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फील्डिंग करने के दौरान डांस करते दिखाई दिए। एक फैन ने लिखा, "कोहली और उनके डांस स्टेप परमानंद हैं।" एक और फैन ने ट्वीट किया, "इनका ऐटिट्यूड कितना पॉज़िटिव है।"