कोहली ने बाउंड्री रोप के पास शमी को पकड़ाई ड्रिंक्स, उन्हें प्रोत्साहित करते नज़र आए

पीठ में ऐंठन की वजह से जोहानसबर्ग टेस्ट नहीं खेल रहे विराट कोहली बाउंड्री रोप के पास तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को प्रोत्साहित करते नज़र आए। कोहली को उन्हें ड्रिंक्स पकड़ाते भी देखा गया। इसके वायरल हुए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "साफ है इस शख्स को क्रिकेट के मैदान से दूर नहीं रखा जा सकता।"