कोहली ने मुकेश चौधरी द्वारा आउट किए जाने के बाद उनसे की मुलाकात, सीएसके ने शेयर की फोटो

आईपीएल-2022 के मैच में मंगलवार को सीएसके के पेसर मुकेश चौधरी द्वारा आउट किए जाने के बाद आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने उनसे मुलाकात की। सीएसके ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है, कोहली 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए थे और सीएसके ने आरसीबी को 23 रनों से हराया था।