एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ को बाउंड्री लाइन के पास साइन की हुई अपनी भारतीय जर्सी गिफ्ट की। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर लिखा, "मैच भले ही खत्म हो गया...लेकिन ऐसे पल शानदार होते हैं।" वीडियो में कोहली व रऊफ को बात करते भी देखा गया।