inshorts

कोहली ने चयनकर्ताओं को दिया था रोहित को उप-कप्तानी से हटाने का प्रस्ताव: रिपोर्ट्स

पीटीआई के मुताबिक, टी20 विश्व कप-2021 के बाद भारत की टी20I कप्तानी छोड़ने का ऐलान करने वाले विराट कोहली ने चयनकर्ताओं को रोहित शर्मा के 34-साल के होने को लेकर उन्हें सीमित ओवरों की उप-कप्तानी से हटाने का प्रस्ताव दिया था। बतौर रिपोर्ट्स, कोहली चाहते थे कि के.एल. राहुल को वनडे और ऋषभ पंत को टी20 की उप-कप्तानी सौंपी जाए।