कोहली ने शुबमन गिल की घड़ी की तारीफ कर पूछा- कहां से ली?; उन्होंने दिया जवाब

गुजरात टाइटंस के ओपनर शुबमन गिल ने सोमवार को अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "क्या अब मैंने आपका ध्यान खींचा है।" पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तस्वीर में दिख रही गिल की घड़ी की तारीफ कर पूछा, "कहां से ली?" शुबमन ने जवाब देते हुए लिखा, "कोहली पाजी, एक किंग ने मुझे यह गिफ्ट की है।"