inshorts

कोहली ने शेयर की कुर्सी से बंधी अपनी तस्वीर, कहा- बबल में खेलना कुछ ऐसा ही लगता है

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान की कुर्सी से बंधी अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह थके हुए और जीभ बाहर किए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "बबल में खेलना कुछ ऐसा ही लगता है।" दरअसल, आरसीबी के आईपीएल से बाहर होने के बाद कोहली भारतीय टीम के बायो-बबल में चले गए हैं।