विराट कोहली ने टी20 विश्व कप-2022 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले की अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "23 अक्टूबर 2022 मेरे दिल में हमेशा खास रहेगा...किसी मैच में ऐसी ऊर्जा पहले कभी महसूस नहीं हुई। वह कितनी सुखद शाम थी।" कोहली ने मैच में 82*(53) रन बनाए थे और भारत को अंतिम गेंद पर जीत मिली थी।