कोहली पर बीसीसीआई का कोई दबाव नहीं था, 2-3 साल तक टेस्ट कप्तान बने रह सकते थे: धूमल

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर कहा है, "कोहली पर बीसीसीआई या चयनकर्ताओं की तरफ से कप्तानी छोड़ने का कोई दबाव नहीं था।" बकौल धूमल, "यह उनका फैसला है और इसका सम्मान करते हैं...लेकिन वह 2-3 साल और कप्तान बने रह सकते थे।" कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 40 टेस्ट जीते हैं।