कोहली ब्रेक ले सकते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनको इसकी ज़रूरत है: सबा करीम
पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर सबा करीम ने विराट कोहली को लेकर कहा है कि वह चाहें तो ब्रेक ले सकते हैं लेकिन उनको इसकी ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "केवल कोहली ही जानते हैं कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है। उन्हें अपनी मनोस्थिति पता है या उन्हें समझ है...कि क्या वह पहले जैसी योजना बनाने में सक्षम हैं।"