विराट कोहली और एम.एस. धोनी समेत कई क्रिकेटरों के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत दर्ज कराने वाले एमपीसीए के पूर्व आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने बीसीसीआई के नैतिकता अधिकारी से अपनी सभी 21 लंबित शिकायतों को वापस लेने को कहा है। बकौल गुप्ता, वह अपने स्वास्थ्य और जीवन की 'रक्षा' के लिए शिकायतों को वापस लेने को 'मजबूर' हैं।