दक्षिण अफ्रीका में फुटवॉली खेलने के दौरान भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के हाई-फाइव करने की तस्वीर वायरल हुई है। बीसीसीआई ने जोहान्सबर्ग में पहले ट्रेनिंग सत्र से पूर्व टीम के फुटवॉली खेलने का वीडियो शेयर किया है। द्रविड़-कोहली की तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "अच्छा लग रहा है।"