'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली से मैदान में हुई बहस पर एलएसजी के पेसर नवीन-उल-हक ने अपनी टीम के एक खिलाड़ी से कहा कि वह आईपीएल खेलने भारत आए हैं न कि किसी से गाली सुनने। नवीन मैच में मोहम्मद सिराज और कोहली से उलझते दिखे और उन पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया।