दिल्ली के ताजपुर गांव के रहने वाले गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार को तिहाड़ जेल में गैंगवॉर में हत्या कर दी गई। ताजपुरिया 2021 में रोहिणी कोर्ट में शूटआउट का आरोपी था जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या की गई थी। 2016 में गिरफ्तार किया गया ताजपुरिया 11 हत्या सहित डकैती और फिरौती के कई मामलों में आरोपी था।