कौन था वॉन्टेड खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ जिसकी पाक में की गई है हत्या?
भारत के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों में शामिल परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर (पाकिस्तान) में गोली मारकर हत्या कर दी गई है जो खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का प्रमुख था। तरन तारन (पंजाब) निवासी खालिस्तानी आतंकी पंजवड़ 1990 के दशक में भागकर पाकिस्तान गया था। बकौल रिपोर्ट्स, पंजवड़ हेरोइन की सीमापार तस्करी के ज़रिए केसीएफ के लिए फंड जुटाता था।