कौन थीं भारत की 'पहली' महिला रेसलर हमीदा बानो?

गूगल ने शनिवार को भारत की 'पहली' महिला रेसलर हमीदा बानो को समर्पित करते हुए डूडल बनाया। उत्तर प्रदेश में जन्मीं हमीदा 1940 व 1950 के दशक में कई नामी पुरुष पहलवानों को हराने के बाद मशहूर हुई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमीदा बानो का वज़न उस वक्त 108 किलोग्राम था और उनका कद 5 फीट 3 इंच था।