गूगल ने मंगलवार को भौतिक विज्ञानी व 'भारत की वेदर वुमन' अन्ना मणि की 104वीं जयंती पर उन्हें अपना डूडल समर्पित किया। भारत की पहली महिला वैज्ञानिकों में से एक अन्ना मणि का जन्म 1918 में केरल में हुआ था। अन्ना मणि ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के उप-महानिदेशक के पद पर भी काम किया था।