प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मदर ऑफ पाकिस्तान' नाम से चर्चित पाकिस्तानी समाजसेवी बिलकिस बानो ईदी (74) के निधन पर शोक जताया है। कराची में जन्मी ईदी की संस्था ने पाकिस्तान में 42,000 से अधिक लावारिस बच्चों का जीवन बचाया। उनकी संस्था ने मूक-बधिर भारतीय गीता को गोद लिया था जो 11-वर्ष की उम्र में गलती से पाकिस्तान पहुंच गई थी।