inshorts

कौन भगवान ऐसे पुजारी की प्रार्थना स्वीकार करते होंगे: रेप के दोषी को उम्रकैद देते हुए एचसी

केरल हाईकोर्ट ने एक पुजारी को दी गई उम्रकैद की सज़ा को बरकरार रखा जिसने एक महिला को आश्रय देकर उसकी बड़ी बेटी के साथ बार-बार बलात्कार किया था। बतौर हाईकोर्ट, "जब कोई पत्नी-बच्चों का त्याग कर देता है तब मंडराते गिद्ध न केवल महिला बल्कि बच्चों को भी शिकार बनाते हैं...कौन भगवान ऐसे पुजारी की प्रार्थना स्वीकार करते होंगे?"