कौन सी टीम किसके खिलाफ खेलेगी आईपीएल 2021 प्लेऑफ्स में?

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 अंकतालिका में शीर्ष दो टीमें हैं और वे रविवार को क्वॉलिफायर 1 खेलेंगी। इसकी विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी जबकि हारने वाली टीम सोमवार को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एलिमिनेटर के विजेता के खिलाफ खेलेगी। क्वॉलिफायर 2 की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी।