दुनिया में नए साल का सबसे पहले स्वागत करने वाले देशों में पेसिफिक आइलैंड टोंगा, समोआ और किरिबाती हैं जहां नया साल 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे (जीएमटी) या 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होता है। वहीं, हाउलैंड और बेकर द्वीप नया साल सबसे आखिर में 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे (जीएमटी) या 5:30 बजे (आईएसटी) मनाते हैं।