केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 100% वयस्क आबादी को सफलतापूर्वक कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगाने के लिए बधाई दी है। ये राज्य/केंद्रशासित प्रदेश हैं- दादर और नगर हवेली व दमन और दीव, गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, लक्षद्वीप और सिक्किम। हिमाचल प्रदेश 100% योग्य आबादी को पहली खुराक लगाने वाला पहला राज्य था।