इस साल पिरामल समूह ने $4.7 अरब में दिवान हाउसिंग ऐंड फाइनेंस का जबकि प्रोसस ने $4.7 अरब में बिलडेस्क का अधिग्रहण किया। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने $3.5 अरब में एसबी एनर्जी का और टाटा समूह ने $2.4 अरब में एअर इंडिया का अधिग्रहण किया। वहीं, ज़ी एंटरटेनमेंट ने $1.5 अरब में सोनी पिक्चर्स के साथ विलय की घोषणा की।